Showing posts with label Damage Hair Care Tips In Hindi. Show all posts
Showing posts with label Damage Hair Care Tips In Hindi. Show all posts
खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए काफी केयर की जरूरत होती है | लेकिन कभी – कभी कुछ ऐसी चीजें होती है जो अनजाने में सुन्दरता को खराब करते हैं | यहां पर कुछ ऐसे ही सौंदर्य के अनदेखे और अनजाने शत्रुओं के बारे में जानेगें और इनसे बचने के बारे में भी जानेगें |
चाहे त्वचा को मुलायम बनाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल हो या रूखी त्वचा से बचाव के लिए शहद ……. यह तमाम जुगाड़ सुंदर त्वचा पाने के लिए ही तो हैं | लेकिन कई बार इन उपायों से भी चेहरे पर वह तेज नहीं दिखता जो दिखनी चाहिए |
क्या आप जानती हैं कि ऐसा क्यों होता है ? दरअसल आप सौंदर्य के उन शत्रुओं को दूर करने के बारे में कभी नहीं सोचती जो आपकी सुंदरता में ग्रहण लगाते हैं | जी हां हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे ही चीजों के बारे में जिनका प्रभाव आपके संपूर्ण व्यक्तित्व व रूप-रंग पर पड़ता है | जैसे क्रोध की प्रवृत्ति, थोड़ा बहुत क्रोध तो हम सभी में होता है जो कि जरूरी भी हैं, लेकिन हद से ज्यादा क्रोध से आपके चेहरे का स्वाभाव बदल जाता है | यह सुंदर चेहरे को पूरी तरह बिगाड़ देता है |
खूबसूरत से खूबसूरत चेहरे पर भी क्रोध के कारण अनचाही बदसूरत लकीरें दिखनी शुरू हो जाती है, तो क्या आप ऐसा चाहती हैं ? कतई नहीं , कोई भी ऐसा नहीं चाहता की किसी भी वजह से उसकी सुन्दरता खराब हो | इसलिए इससे बचना बहुत जरूरी है | इससे बचने के लगातार प्रयास की जरूरत है | आप जब भी देखें की किसी वजह से आपको गुस्सा आ रहा है तो आप सोचें की आपको गुस्सा नहीं करना है | धीरे – धीरे प्रयास के बाद आप अपने क्रोध पर नियंत्रण कर पाएंगी |
सौंदर्य का दूसरा शत्रु है घृणा | घृणा यदि बुरी चीजों से करना तो अच्छी बात है, लेकिन हर बात का गलत अर्थ निकालना या दूसरों के लिए घृणा रखना, अपने दोस्तों से घृणा करना, पुरूषों से घृणा करना, हमेशा साजिश रचते रहना भी आप के व्यक्तित्व को प्रभावित करता है | इस बात से ऐसी नकारात्मक तरंगे टूटती है जिससे आपका रूप रंग कहीं से भी खूबसूरत नहीं प्रतीत होता है |
इस तरह सुंदरता के शत्रु क्रोध पहले तनाव को जन्म देता है फिर इसके साथ भी चिंता आ जाती है | जाहिर है इन सबका प्रभाव आपके स्वास्थ व सुंदरता पर भी पड़ेगा | यह स्थिति हमारे शरीर को कब बीमार बना देती है, यह पता ही नहीं चलता है | इसलिए अपने शरीर का स्वास्थ्य और संदरटा को बनाए रखने के लिए इर्ष्या और क्रोध जैसे मनोभावों को खुद से दूर रखें | अन्यथा चेहरे की प्राकृतिक चमक भी गायब हो जाएगी |
सुन्दरता का एक और बहुत बड़ा शत्रु है खराब दिनचर्या | खराब दिनचर्या में मतलब यह है कि देर से सोना और सुबह देर तक सोये रहना | साथ ही कोई शारीरिक काम नहीं करना (जैसे घरेलू काम, सुबह टहलना , एक्सरसाइज आदि) | जब तक आप युवा है तब तक यह बहुत ज्यादा असर नहीं डालता है इसलिए अधिकतर लोग बेफिक्र हो जाते है, लेकिन 40 की उम्र की यदि आप अपनी दिनचर्या में सुधार नहीं करती है तो बहुत जल्दी ही आपकी सुन्दरता खो जायेगी |
इस तरह आप इन नकारात्मक भावों को दूर रखकर हंसता मुस्कुराता चेहरा पा सकती हैं | यह सिर्फ देखने वालों को ही नहीं आपकी ओर आकर्षित करता है, बल्कि इसका असर आपकी सेहत और सुंदरता पर भी होता है | इसलिए निरोगी जीवन जीने के लिए और glowing चेहरा पाने के लिए थोड़े प्रयास करें और क्रोध, ईर्ष्या, अहंकार और अनावश्यक चिंताओं से जितना संभव हो सके उतना बचें | हर समय खुश रहने की आदत बनाएं और अपने मुस्कुराने की किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें |

बाल तीन प्रकार के होते हैं, जैसे – तैलीय बाल, रुखे बाल और सामान्य बाल | बाल चाहे रूखे हो या तैलीय, हर तरह के बालों को चाहिए एक खास देखभाल | बालों की देखभाल यदि हेयर टाइप को ध्यान में रखकर न की जाए तो यह और भी अधिक रूखे और बेजान होकर दो मुहे हो जाते हैं या फिर गिरने लगते हैं | बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए हेयर टाइप को जानकर उसकी देखभाल स्टाइल और हेयर प्रोडक्ट्स का चुनाव करना जरूरी हो जाता है | तो आइये जानते हैं किस तरह के बालों की देखभाल कैसे करनी चाहिए –

रूखे बालों के लिए क्या करें Dry Hair Care Tips In Hindi

1. यदि आपके बाल रूखे हैं तो आप प्रतिदिन शैंपू ना करें, नहीं तो आपके बाल और ज्यादा रूखे हो जाएंगे | रूखे बालों को मुलायम बनाए रखने के लिए शैंपू के बाद कंडीशनर करना कभी ना भूलें | इससे बालों को पोषण मिलता है और बाल टूटते भी कम हैं |
2. कंघी और ब्रश खरीदते समय खास ध्यान रखें | बाल रूखे ना रहे, इसके लिए बालों को सुखाते समय ब्रश करें |
3. बालों को धूल मिट्टी और गंदगी से जितना हो सके बचा कर रखें | जब भी बाहर जाएं बालों को स्कार्फ या रुमाल से ढक कर रखें | गर्मी हो या सर्दी, धूप से बालों को बचाकर रखें | चाहे तो बालों पर स्प्रे का इस्तेमाल करें |
4. बाल और ज्यादा रूखे ना हो, इसके लिए समय-समय पर बालों की ट्रिमिंग करवाते रहें, इससे बाल टूटते नहीं हैं | बालों में हीट स्टाइलिंग टूल्स और हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कम से कम करें |
5. जिनके बाल रूखे हैं उन्हें हॉट आयल मसाज सप्ताह में दो बार अवश्य करनी चाहिए | इससे स्कैल्प के बंद हुए रोम छिद्र खुल जाते हैं और बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है साथ ही बालों का रूखापन भी दूर होता है |

तैलीय बाल हो तो क्या करें Oily Hair Care Tips In Hindi

1. यदि आपके बाल तैलीय हैं, तो आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा | अपने आहार में मौसमी फल हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें | दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी पिएं |
2. सप्ताह में दो-तीन बार शैंपू अवश्य करें | शैंपू हार्श और केमिकल युक्त ना हो नहीं तो बालों के प्राकृतिक तेल खो सकते हैं | PHD युक्त संतुलित शैंपू का इस्तेमाल करें |
3. बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के केमिकल युक्त कंडिशनर के उपयोग से जहां तक हो सके आपको बचना चाहिए | खुद से एलोवेरा जेल से कंडिशनर बनाएं | इसके लिए जेल में 2 बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं | इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाकर मालिश करें | एक तौलिये को गर्म पानी में भिगोकर अच्छी तरह से पानी निचोड़ लें | इससे सिर को ढक कर 15 मिनट तक छोड़ दें, फिर बालों को धो लें |
4. कंघी अधिक ना करें, क्योंकि इससे घर्षण होने की वजह से अधिक तेल उत्पन्न होता है, जिससे बाल तैलीय दिखते हैं |
5. बालों को बार-बार छूने से बचें, क्योंकि त्वचा में मौजूद तेल बालों तक पहुंचते हैं |

सामान्य बालों हों तो क्या करें Natural Hair Care Tips In Hindi

1. इस प्रकार के बाल सबसे अच्छे होते हैं | लेकिन, कई बार ठीक तरह से देखभाल ना करने से सामान्य बालों को नुकसान होता है | ऐसे में साफ-सफाई, सूर्य की नुकसानदायक किरणों से बालों को बचाकर रखें |
2. संतुलित आहार लें, जिससे बाल हमेशा स्वस्थ रहें |
3. इस तरह के बालों के लिए सल्फेट-फ्री शैंपू का चुनाव करें |
4. जल्दी-जल्दी कंडीशन करने से बाल हमेशा स्वस्थ रहते हैं |
सोर्से – अमर उजाला हिन्दी
Previous PostOlder Posts Home