Showing posts with label natural conditioner for hair growth. Show all posts
Showing posts with label natural conditioner for hair growth. Show all posts
कंडीशनर बालों को बनाए सिल्की Make Hair Silky And Shiny By Conditioner – Tips In Hindi
आज की जीवनशैली में हमारे बालों को कई प्रकार की विपरीत स्थितियों से गुजरना पड़ता है | केमिकलयुक्त ब्यूटी प्रोडक्ट, तेज शैंपू, प्रदूषण, इमोशनल उतार-चढ़ाव, हारमोनल समस्याएं और मौसम की मार भी झेलनी पड़ती है | इसलिए हमें ऐसे में चाहिए एक भरोसेमंद कंडीशनर |
वास्तव में कंडीशनर का काम हमारे बालों को दुरुस्त करना और ऐसा बनाना है जिससे बाल आसानी से मैनेज किए जा सकें | कंडीशनर भिन्न प्रकार के आते हैं और इन्हें शैंपू करने के बाद आने वाली समस्याओं से बचाने के लिए लगाया जाता है |
बालों की नियमित देखभाल में कंडीशनर एक आवश्यक हिस्सा है | हर प्रकार के बालों के लिए कंडीशनिंग जरूरी है |
बालों की कुदरती चमक, समय व स्थिति के साथ निस्तेज होती चली जाती है | यदि सही ढंग से बालों की कंडीशनिंग की जाए तो इनकी चमक वापस आ जाएगी | सही कंडीशनर से फाइबर्स, पोलिमर और प्रोटीन बालों को मिलता है |
अच्छा कंडीशनर बालों का सुरक्षा कवच होता है और इससे बाल रेशम से मुलायम हो जाते हैं और बालों की उलझनें आसानी से निकल जाती हैं | बहुत सी कंडीशनर क्रीम इसी प्रकार डिजाइन की जाती हैं, जिससे बालों में चमक आए और निखार भी | इसे लगाने से बालों में कंघी करने से पड़ने वाला जोर कम होता है, बालों का टूटना रुकता है, दोमुंहे बालों पर नियंत्रण रहता है |
बालों की कुदरती नमी को भी कंडीशनर बरकरार रखता है | इससे बालों का रूखापन भी दूर होता है |

कंडीशनर बालों में कैसे काम करता है

कोकोनट मिल्क और आलमंड आयल से बना कंडीशनर बालों के लिए सबसे अच्छा कंडीशनर होता है | अनेक प्रकार के विटामिन व पोषक तत्वों से भरपूर है | इनके अलावा इसमें हिना और आंवला के भी गुण मौजूद हैं | यह बाल के रेशे-रेशे पर अपनी सुरक्षा परत बना देता है, इससे आपके बालों को स्वाभाविक चमक तो मिलती ही है साथ ही बाल मुलायम, रेशमी और उलझनरहित बनते हैं | अब आप स्वतंत्र हैं अपने बालों को मनचाहा आकार देने के लिए |
tips for hair color in hindi
अब चिंता की कोई बात नहीं आपके बालों की अधिकांश समस्याएं प्रकृतिक गुणों से बने कंडीशनर से स्वतः दूर हो जाएंगी | साथ ही आपके बालों को मिलेगा सही पोषण भी | इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह इस्तेमाल में बेहद आसान है | बालों को किसी भी अच्छे शैंपू से धोएं फिर बालों को कंडीशनर करें |
बालों की नियमित सफाई का पूरा ध्यान रखें सप्ताह में दो बार अपने बालों को शैंपू करें | बालों की प्रकृति के अनुसार शैंपू तथा कंडीशनर का चुनाव करें | यह जरुरी नहीं कि जो कंडीशनर व शैंपू दूसरे को माफिक आ रहा है वह आपको भी सूट करे | क्वालिटी के मामले में समझौता कभी न करें |

कंडीशनर बालों को बनाए सिल्की Make Hair Silky And Shiny By Conditioner

admin
,
Previous PostOlder Posts Home