पार्टनर की पसंद का मेकअप कैसे करें

No Comments
किसी खास मौके पर यदि आप हमसफ़र के लिए सजना चाहती हैं, तो अपनी नहीं, उनकी पसंद को ध्यान में रखें और खुद को इस तरह संवारें कि वो आपके दीवाने हो जाएं |
हो सकता है कि वन पीस ड्रेस, हैवी ज्वेलरी, स्मोकी आईज़, डार्क लिपस्टिक में आप सबकी नज़र में हुस्न की मल्लिका नज़र आती हो, मगर ये ज़रूरी नहीं कि आपका ये अंदाज़ पार्टनर को भी पसंद आए | हर पुरुष की पसंद अलग होती है | आमतौर पर पुरुष चाहते हैं कि उनकी पार्टनर उनकी पसंद के अनुसार ही सजे | महिलाओं के किस लुक को पुरुष ज़्यादा पसंद करते हैं? आइए, हम बताते हैं |

पुरुषों को भाता है नेचुरल लुक

ज्यादातर पुरुषों को अपनी पार्टनर का नेचुरल लुक ही पसंद आता है | वे ज़रूरत से ज़्यादा मेकअप, हैवी आउटफिट व ज्वेलरी पसंद नहीं करते |

कैसे पाएं नेचुरल लुक?

नेचुरल लुक का मतलब नो मेकअप नहीं होता, बल्कि मेकअप का नेचुलर शेड होता है | नेचुरल लुक पाने के लिए खुद को यूं संवारें-

त्वचा को मॉइश्चराइज़ करें

नेचुरल लुक के लिए बेस मेकअप करना उतना जरुरी नहीं, जितना त्वचा को स्मूद बनाना, इसलिए शुरुआत मॉइश्चराइज़र से करें ताकि आपकी स्किन का टेक्सचर सॉफ्ट एंड स्मूद नजर आए |
1. फाउंडेशन लगाने से बचें | इससे फेस मेकअप को हैवी लुक मिलता है |
2. फेस पाउडर भी न लगाएं | इससे त्वचा पैची नज़र आती है |
3. ऐसा मॉइश्चराइज़र चुनें जो टू इन वन हो यानी मॉइश्चराइज़र प्लस फाउंडेशन | इससे बेस मेकअप हैवी नहीं दिखेगा |
4. फेयर लुक के लिए इंस्टेंट व्हाइटनिंग क्रीम का चुनाव भी कर सकती हैं | इससे त्वचा ग्लो करती है और गोरी नजर आती है |

हैवी आई मेकअप से बचें

ट्रेंडी आई मेकअप के लिए आंखों को स्मोकी लुक देने या कलरफुल आईशैडो से एक्सपेरिमेंट करने की गलती न करें | लाइट आई मेकअप से आंखों को अट्रेक्टिव बनाएं |
1. एक्स्ट्रा ब्लैक काजल लगाएं | इससे आंखें आकर्षक और खूबसूरत नजर आती हैं |
2. सिंपल आई मेकअप के लिए आंखों के ऊपरी और निचले छोर पर ब्लैक आई लाइनर भी लगा सकती हैं |
3. कलरफुल आईशैडो से आई मेकअप हैवी नज़र आता है इसलिए आईशैडो की बजाय कलरफुल आई लाइनर लगाएं |
4. पलकों को सेट करने के लिए ब्लैक की बजाय ट्रांस्पेरेंट मस्कारा चुनें | इससे पलकें घनी और आंखें आकर्षक दिखती हैं, जबकि ब्लैक मस्कारा से आंखों को हैवी लुक मिलता है |

लाइट शेड की लिपस्टिक चुनें

अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जा रही हैं, तो बेझिझक रेड, पर्पल, चॉकलेट ब्राउन जैसे डार्क शेड्स की लिपस्टिक चुन सकती हैं | हां, पार्टनर के लिए सजते समय ये शेड्स आपको नेचुरल लुक नहीं दे सकते | नेचुरल लुक के लिए आपको लाइट शेड्स का चुनाव करना होगा |
1. नेचुरल लुक के लिए न्यूड शेड की लिपस्टिक का चुनाव करें |
2. बेबी पिंक, लाइट ऑरेंज, लाइट ब्राउन जैसे सूदिंग शेड्स की लिपस्टिक भी चुन सकती हैं |
3. चाहें तो सिर्फ लिप बाम लगाकर भी होठों को नेचुरल लुक दे सकती हैं |
4. इसी तरह नेचुरल लुक के लिए लिप ग्लॉस भी काफी है | इसका चुनाव भी किया जा सकता है |
5. लिप लाइनर से आउट लाइन देकर लिपस्टिक न लगाएं | इससे लिप मेकअप हैवी नजर आता है |

चीक बोन को हाईलाइट करें

1. चीक बोन को हाईलाइट करने के लिए भूल से भी डार्क शेड के ब्लशर का चुनाव न करें | लाइट शेड के ब्लश ऑन से चीक बोन को हाईलाइट करें | इससे चेहरा सॉफ्ट और फ्रेश नज़र आता है |
2. ब्लश ऑन के लिए सॉफ्ट पिंक, पीच, लाइट ब्राउन आदि शेड्स का चुनाव करें |
3. जरूरत हो तो ही चीक बोन को हाईलाइट करें, वरना फेस मेकअप हैवी नजर आयेगा |
4. अगर ब्लश ऑन लगाना चाहती हैं, तो सिर्फ एक परत ही काफी है, दो-तीन कोट लगाने की गलती न करें |
हाथों की खूबसूरती के लिए
हैवी नेल आर्ट तो नहीं, मगर नाखूनों को सही शेप देकर तथा लाइट नेलपॉलिश से आप हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं |
1. हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए वैक्स करवाएं |
2. रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए हाथों पर बॉडी लोशन लगाना न भूलें |
3. नाखूनों को परफेक्ट शेप दें | इससे हाथ खूबसूरत नजर आते हैं |
4. लाइट शेड की नेलपॉलिश चुनें, हैवी नेल आर्ट से बचे |

सिंपल हेयर स्टाइल

1. हैवी हेयर स्टाइल करने की गलती न करें | सिंपल एंड सोबर लुक के लिए कोई सिंपल-सी हेयर स्टाइल चुनें, जो सिंपल होते हुए भी आकर्षक नज़र आए |
2. बालों को खुला छोड़ दें | सुलझी हुई लटों से आपकी खूबसूरती दुगुनी हो जाएगी |
3. हाई बन, लोन बन, हाई पोनी टेल जैसी सिंपल हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं |
4. बालों को सेट करने के लिए हेयरकट भी अच्छा ऑप्शन है |

ब्यूटीफुल आइडियाज

1. आईब्रोज़ को परफेक्ट शेप दें, इससे चेहरा क्लीन और खूबसूरत नजर आएगा |
2. नेचुरल ग्लो के लिए चेहरे पर फेसपैक या फेस मास्क लगाएं |
3. नियमित रूप से फेशियल करवाती रहें | इससे त्वचा की खूबसूरती बरकरार रहती है |
4. बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए हेयर केयर पर विशेष ध्यान दें |
5. हेयर पैक, हेयर मास्क आदि से बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाएं |
6. हाथ व पैर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए रोज़ाना नहाने के बाद बॉडी लोशन लगाएं |
7. त्वचा की हिफ़ाजत के लिए धूप में बाहर निकलने से पहले एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन लगाना न भूलें |
8. ट्रेंड के मुताबिक अपना वॉर्डरोब चेंज करती रहें ताकि आपकी खूबसूरती बरकरार रहे |
9. हां, खिली-महकी नज़र आने के लिए अपने वैनिटी बॉक्स में परफ्यूम रखना न भूलें |
Next PostNewer Post Previous PostOlder Post Home

0 comments:

Post a Comment