सांवली त्वचा की देखभाल के उपाय

No Comments
सांवली त्वचा के नाम से ही हम भारतीय अपनी सुंदरता में कमी महसूस करने लगते हैं | कई महिलाएं तो सांवले रंग को ले कर हीनभावना का शिकार हो जाती हैं, जबकि सांवला-सलोना रंग अधिक आकर्षित करता है | अगर एक ब्यूटीशियन की नजर से देखा जाए तो हर तरह की रंगत खूबसूरत होती है | सिर्फ जरूरत है अपनी त्वचा को पहचानने की और उसे संवारने की |

सांवली त्वचा की देखभाल

1. रोज सुबह नहाने से पहले 1 चम्मच कच्चा दूध, 1 चुटकी नमक, 2 बूंदें नीबू का रस व 2 बूंदें शहद डाल कर 5 मिनट तक चेहरे पर लगाएं | बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें |
2. हफ्ते में 2 बार चंदन व गुलाबजल का फेस पैक जरूर लगाएं |
3. धूप में सांवली त्वचा गोरी त्वचा से ज्यादा प्रभावित होती है | इसलिए हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें |
4. किसी अच्छी कंपनी के वाइटनिंग फेस वाश से चेहरे को दिन में 2 बार जरूर धोएं |
5. रात को सोते समय अपनी त्वचा के अनुसार वाइटनिंग क्रीम जरुर लगाएं |

भोजन

1. दिन में 10-12 गिलास पानी जरूर पीएं |
2. संतरा, मौसमी, अनन्नास और आंवला जैसे फल अधिक खाएं |
3. विटामिन सी वाली चीजें अधिक इस्तेमाल करें |
4. दिन में 2 बार दूध पीएं |
5. खाली पेट खुली हवा में सैर करें /

कपड़े

1. सांवली त्वचा वालों को अधिक भड़कीले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए |
2. नीला, हरा और पीला रंग कम पहनें |
3. मिक्स रंग भी कम पहनें |
4. हलका गुलाबी, मैरून, आसमानी, हलके जामुनी आदि रंग अधिक पहनें |

कैसे करें मेकअप

हलका-फुलका मेकअप करें | अपने चेहरे को पाउडर या फाउंडेशन की मोटी परत से न ढकें | रंग को अधिक गोरा दिखाने वाला फाउंडेशन न लगाएं | गोल्डन आइवरी कलर का फाउंडेशन इस्तेमाल करें | सांवली रंगत पर आंखों में काजल अच्छा लगता है | आईलाइनर और मस्कारा भी जरूर लगाएं | रंगबिरंगा आईलाइनर लगाया जा सकता है पर रंग अधिक शोख नहीं होने चाहिए | ग्रे या भूरे रंग के लेंस भी लगाए जा सकते हैं | ब्लशआन का रंग गाजरी, पीच या गुलाबी होना चाहिए | चेहरा कभी भी रूखा नहीं लगना चाहिए | चेहरे पर मास्चराइजर अवश्य लगाएं | गुलाबी, मैरून या ब्राउन लिपस्टिक अच्छी लगेगी |
सांवली त्वचा पर बालों का रंग ब्राउन या काला होना चाहिए | बालों को हफ्ते में 2 बार शैपू से अवश्य धोएं | कंडीशनर करें और बालों में हेयर सीरम लगाएं | बालों की स्ट्रेटनिंग भी करा सकती हैं |
इस प्रकार अगर आप सांवली-सलोनी त्वचा को संवारती रहें तो आप की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे |

Next PostNewer Post Previous PostOlder Post Home

0 comments:

Post a Comment